वेदाबेस​

श्लोक 18.21

पृथक्त्वेन तु यज्ज्ञानं नानाभावान्पृथग्विधान् ।
वेत्ति सर्वेषु भूतेषु तज्ज्ञानं विद्धि राजसम् ॥ २१ ॥

पृथक्त्वेन - विभाजन के कारण; तु - लेकिन; यत् - जो; ज्ञानम् - ज्ञान; नाना-भावान् - अनेक प्रकार की अवस्थाओं को; पृथक्-विधान - विभिन्न; वेत्ति - जानता है; सर्वेषु - समस्त; भूतेषु - जीवों में;तत् - उस; ज्ञानम् - ज्ञान को; विद्धि - जानो; राजसम् - राजसी |

भावार्थ

जिस ज्ञान से कोई मनुष्य विभिन्न शरीरों में भिन्न-भिन्न प्रकार का जीव देखता है, उसे तुम राजसी जानो |

तात्पर्य

यह धारणा कि भौतिक शरीर ही जीव है और शरीर के विनष्ट होने पर चेतना भी नष्ट हो जाती है, राजसी ज्ञान है | इस ज्ञान के अनुसार एक शरीर दूसरे शरीर से भिन्न है, क्योंकि उनमें चेतना का विकास भिन्न प्रकार से होता है, अन्यथा चेतना को प्रकट करने वाला पृथक् आत्मा न रहे | शरीर स्वयं आत्मा है और शरीर के परे कोई पृथक् आत्मा नहीं है | इस ज्ञान के अनुसार चेतना अस्थायी है | या यह कि पृथक् आत्माएँ नहीं होती; एक सर्वव्यापी आत्मा है, जो ज्ञान से पूर्ण है और यह शरीर क्षणिक अज्ञानता का प्रकाश है | या यह कि इस शरीर के परे कोई विशेष जीवात्मा या परम आत्मा नहीं है | ये सब धारणाएँ रजोगुण से उत्पन्न हैं |

बेस- पूरे विश्व में वैदिक संस्कृति सिखाने का लक्ष्य

©2020 BACE-भक्तिवेदांत सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था

www.vedabace.com यह वैदिक ज्ञान की विस्तृत जानकारी है जो दैनिक साधना, अध्ययन और संशोधन में उपयोगी हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें - info@vedabace.com