वेदाबेस​

श्लोक 17.14

देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम् ।
ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते ॥ १४ ॥

देव - परमेश्र्वर; द्विज - ब्राह्मण; गुरु - गुरु; प्राज्ञ - तथा पूज्य व्यक्तियों की; पूजनम् - पूजा; शौचम् - पवित्रता; आर्जवम् - सरलता; ब्रह्मचर्यम् - ब्रह्मचर्य; अहिंसा - अहिंसा; च - भी; शारीरम् - शरीर सम्बन्धी; तपः - तपस्या; उच्यते - कहा जाता है |

भावार्थ

परमेश्र्वर, ब्राह्मणों, गुरु, माता-पिता जैसे गुरुजनों की पूजा करना तथा पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य और अहिंसा ही शारीरिक तपस्या है |

तात्पर्य

यहाँ पर भगवान् तपस्या के भेद बताते हैं | सर्वप्रथम वे शारीरिक तपस्या का वर्णन करते हैं | मनुष्य को चाहिए कि वह ईश्र्वर या देवों, योग्य ब्राह्मणों, गुरु तथा माता-पिता जैसे गुरुजनों या वैदिक ज्ञान में पारंगत व्यक्ति को प्रणाम करे या प्रणाम करना सीखे | इन सबका समुचित आदर करना चाहिए | उसे चाहिए कि आंतरिक तथा बाह्य रूप में अपने को शुद्ध करने का अभ्यास करे और आचरण में सरल बनना सीखे | वह कोई ऐसा कार्य न करे, जो शास्त्र-सम्मत न हो | वह वैवाहिक जीवन के अतिरिक्त मैथुन में रत न हो, क्योंकि शास्त्रों में केवल विवाह में ही मैथुन की अनुमति है, अन्यथा नहीं | यह ब्रह्मचर्य कहलाता है | ये सब शारीरिक तपस्याएँ हैं |

बेस- पूरे विश्व में वैदिक संस्कृति सिखाने का लक्ष्य

©2020 BACE-भक्तिवेदांत सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था

www.vedabace.com यह वैदिक ज्ञान की विस्तृत जानकारी है जो दैनिक साधना, अध्ययन और संशोधन में उपयोगी हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें - info@vedabace.com