वेदाबेस​

श्लोक 11 .20

द्यावापृथिव्योरिदमन्तरं हि
व्याप्‍तं त्वयैकेन दिशश्च सर्वा: ।
दृष्ट्वाद्‍भुतं रूपमुग्रं तवेदं
लोकत्रयं प्रव्यथितं महात्मन् ॥ २० ॥

द्यौ – बाह्य आकाश से लेकर; आ-पृथिव्योः – पृथ्वी तक; इदम् – इस; अन्तरम् – मध्य में; हि – निश्चय ही; व्याप्तम् – व्याप्त; त्वया – आपके द्वारा; एकेन – अकेला; दिशः – दिशाएँ; च – तथा; सर्वाः – सभी; दृष्ट्वा – देखकर; अद्भुतम् – अद्भुत; रूपम् – रूप को; उग्रम् – भयानक; तव – आपके; इदम् – इस; लोक – लोक; त्रयम् – तीन; प्रव्यथितम् – भयभीत, विचलित; महा-आत्मन् – हे महापुरुष |

भावार्थ

यद्यपि आप एक हैं, किन्तु आप आकाश तथा सारे लोकों एवं उनके बीच के समस्त अवकाश में व्याप्त हैं | हे महापुरुष! आपके इस अद्भुत तथा भयानक रूप को देखके सारे लोक भयभीत हैं |

तात्पर्य

इस श्लोक में द्याव्-आ-पृथिव्योः (धरती तथा आकाश के बीच का स्थान) तथा लोकत्रयम् (तीनों संसार) महत्त्वपूर्ण शब्द हैं, क्योंकि ऐसा लगता है कि न केवल अर्जुन ने इस विश्र्वरूप को देखा, बल्कि अन्य लोकों के वासियों ने भी देखा | अर्जुन द्वारा विश्र्वरूप का दर्शन स्वप्न न था | भगवान् ने जिन जिनको दिव्य दृष्टि प्रदान की, उन्होंने युद्धक्षेत्र में उस विश्र्वरूप को देखा |

बेस- पूरे विश्व में वैदिक संस्कृति सिखाने का लक्ष्य

©2020 BACE-भक्तिवेदांत सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था

www.vedabace.com यह वैदिक ज्ञान की विस्तृत जानकारी है जो दैनिक साधना, अध्ययन और संशोधन में उपयोगी हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें - info@vedabace.com